Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पीडब्ल्यूडी और प्रशासन के खिलाफ बैठे दुकानदार, सरकार से की यह अपील

रानीबाग से भीमताल और नैनीताल रोड पर सड़क के किनारे बने 250 से अधिक मकान और दुकानों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है और उनको नोटिस भी भेजा गया है। नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर सड़क किनारे से अतिक्रमण को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं,

ऐसे में आज भीमताल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हल्द्वानी के बुध पार्क में जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और दुकानदारों ने कहा कि वह 50 साल से अधिक समय से वन पंचायत की भूमि पर अपना रोजगार कर रहे हैं, साथ ही उनके मकान भी हैं,

अब पीडब्लूडी गलत सीमांकन कर रहा है और जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और दुकानदारों ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार इस पर हस्तक्षेप करें और उनको न्याय दिलाने का काम करें, ताकि सबकी रोजी-रोटी बच सके, क्योंकि सरकार पलायन रोकने के लिए कम कर रही है, ऐसे में उनका नहीं रोजगार चलेगा तो उनको मजबूरन पलायन करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]