Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पत्नी का इलाज कराने शहर से बाहर गया पति, चोरों ने खंगाला घर…

Haldwani news पत्नी का इलाज कराने बरेली गए आनंदपुर के रहने वाले खीमानंद पिरसाली के घर में चोरों ने धावा बोलते हुए ₹2 लाख की नकदी और लॉकर में रखे कई सारे सोने के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर लिया है,

पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पर पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत भी की है। पुलिस का कहना है कि 22 जनवरी को पीड़ित अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बरेली गए थे, 28 जनवरी को उनके पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

जब वह घर आये तो उन्होंने देखा की घर का ताला टूटा हुआ था, लॉकर में रखे हुए सोने के आभूषण के साथ ₹2 लाख की नकदी गायब है, ऐसे में उनके द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है, पूरे मामले की जांच कोतवाल हरेंद्र चौधरी कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]