Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- खुलेआम गुंडागर्दी, चलती कार में डंडों से बाइक सवारों ने किए वार, फूटी कार लेकर चालक पहुंचा पुलिस चौकी (वीडियो)

हल्द्वानी शहर में अराजकता कुछ इस तरह बढ़ने लगी है, कि सड़क पर चलती कार पर तीन युवक हमलावर हो गए। मामला नैनीताल रोड भोटिया पढ़ाव चौकी क्षेत्र का है। जहां तीन युवक एक बाइक में सवार थे, जो की एक कार चालक से उलझ गए। कार चालक ने गंभीरता दिखाते हुए, वहां से निकलने का प्रयास किया, जिस दौरान तीनों युवकों ने अपनी बाइक से उसका पीछा करते हुए डंडे से कार शीशे फोड़ डालें। कार में हमला देख घबराया हुआ अकेला कार चालक ने मौके की नजाकत देखते हुए अपनी कर को भोटिया पढ़ाव चौकी पर खड़ी कर दी, जिसे देख तीनों युवक फरार हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं, किस तरह से खुलेआम अराजकता फैलाने वाले युवकों द्वारा लगातार डंडे से चलती कार पर वार किया जा रहा है, कार चालक द्वारा कार की स्पीड तेज की गई तो युवकों ने कार का पीछा किया और फिर कार के सभी शीशे तोड़ डालें। नैनीताल रोड पर इस तरह की गुंडई बताती है कि शहर में अराजक तत्वों को पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]