Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- रामलीला की तालीम देने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज

Haldwani news हल्द्वानी में रामलीला में तालीम का प्रशिक्षण दे रहे एक व्यक्ति पर बालिका से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इन दिनों हल्द्वानी के सुभाष नगर में रामलीला तालीम चल रही है। रामलीला में बालिकाएं अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभा रही हैं। बालिकाओं को एक स्थानीय निवासी आरोपी प्रशिक्षण दे रहा है। पीड़िता भी उसी व्यक्ति से तालीम ले रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी रोज की तरह सोमवार शाम भी रामलीला के एक पात्र के लिए तालीम लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

बताया कि घर लौटने पर बेटी ने छेड़छाड़ की बात उन्हें बताई। मंगलवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]