Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : स्वतंत्रता दिवस को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड पर पुलिस, CO के निर्देश पर जगह-जगह की जा रही चेकिंग…

हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम में किए गए हैं। पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ बाजार क्षेत्र रोडवेज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सीओ नितिन लोहनी द्वारा सभी थाना क्षेत्र की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए शहर में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। रोडवेज स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र, होटल और भीड़-भाड़ वाली जगह पर पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के साथ चेकिंग कर रही है। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से भी शहर के इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

वहीं, सिविल ड्रेस में पुलिस की टीम हर जगह तैनात की गई है, जिससे कि संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा सके। 15 अगस्त को लेकर पुलिस की टीम 24 घंटे अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]