Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ‘नारी तू नारायणी’ सम्मान समारोह में योगिता बनौला को किया सम्मानित, मरणोपरांत नेत्रदान का लिया संकल्प

हल्द्वानी: अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ सम्मान समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेविका योगिता बनौला समेत कई अन्य महिलाओं को उनकी समाजसेवा और प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान समाजसेविका योगिता बनौला ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेते हुए कहा, “अगर मेरी आंखें किसी अंधेरी जिंदगी में रोशनी भर सकती हैं, तो इससे बड़ा कोई दूसरा संकल्प नहीं हो सकता। मैं चाहती हूं कि मेरी आंखों से कोई और दुनिया के वो खूबसूरत रंग देख सके, जो बिना नेत्रों के देखना संभव नहीं है।” उन्होंने अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा पंकज जायसवाल और उनकी पूरी टीम का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस पुनीत कार्य से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन लंबे समय से नेत्रदान और देहदान जैसे महान कार्यों को लेकर समाज में जागरूकता फैला रहा है। फाउंडेशन की टीम लगातार लोगों को प्रेरित कर रही है कि वे भी आगे आकर इस नेक पहल का हिस्सा बनें। योगिता बनौला ने बताया कि मरणोपरांत खुद को सजीव रखने का यह सबसे खूबसूरत माध्यम है। मेरी अपील है कि हर कोई एक छोटा सा संकल्प ले और किसी की जिंदगी में रोशनी बनकर अमर हो जाए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]