उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- घर से निकला दोस्त के साथ युवक हुआ लापता, परिजनो को अनहोनी का डर, खोजने निकली पुलिस
Haldwani news अपने दोस्त के साथ गया युवक लापता हो गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। नवाड़ सैलानी, फतेहपुर निवासी मुकेश भट्ट पुत्र दशकिशन भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी है कि 28 मई की शाम को पड़ोस में रहने वाला पान सिंह नेगी अपनी बाइक से उसके घर पर आया था और उसके पुत्र हर्षित को अपने साथ लेकर गया था।
पान सिंह के साथ एक व्यक्ति और था। जाते समय उसे जल्द ही घर छोड़ने की बात कही। कुछ देर बाद पान सिंह लौट आया लेकिन उसके साथ् हर्षित नहीं था। जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त दीपांशु के साथ आ रहा है। जब काफी देर बाद भी वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज शुरू कर दी। उसकी हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। युवक की पिता ने पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढूंढ खोज शुरू कर दी है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)