Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, 24 घंटे में हुई दो वारदात

Haldwani news हल्द्वानी शहर के प्रमुख व्यवसायी के साथ खुलेआम गोली बारी और आज दिन दहाड़े कालिका कालोनी में एक महिला की धारदार हत्यार से की गई हत्या, शहर की क़ानून व्यवस्था और सरकार कि उदासीनता को दर्शाती हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा की हल्द्वानी पुलिस को बहुत सख़्ती से ऐसे बदमाशों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही कर और उनका चिन्हीकरण करना चाहिए ताकि ऐसी वारदात आगे ना हो,

साथ ही पुलिस को स्पेशल टीम का गठन कर ऐसे अपराधों पर रोक लगानी चाहिए। जब नागरिक ही ख़ुद अपने आप को ही सुरक्षित महसूस नहीं करेगा, तो इससे साफ़ प्रतीत हो रहा हैं की सरकार, प्रशासन और पूरी सरकारी मशीनरी पूरी तरह फेल हो गई है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]