Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की 13 घोषणाओं को बताया राज्यहितकारी…

भाजपा के नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार विकास की राह पर तेजी से कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज की गई 13 घोषणाएं राज्यहित में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से उत्तराखंड की जनता को लाभ होने वाला है। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया की लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि वर्षभर भवन निर्माण सामग्री ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सीधे घर तक पहुंचाने के लिए एक ’’खनिज प्रसंस्करण पोर्टल’’ बनाया जाएगा, जिससे एक ओर इन खनिजों की कालाबाजारी रूकेगी, वहीं लोगों को भी सस्ते खनिज पदार्थ आसानी से मिल सकेंगे। सीएम धामी ने दुर्गम इलाकों में गर्भवती माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए “मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा सुरक्षा योजना” प्रारंभ करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत विषम परिस्थितियों में गर्भवती माताओं-बहनो को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था के लिए तंत्र विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय स्कूलों में कक्षा 1- 12 तक के छात्रों को हिंदी/अंग्रेजी दोनों माध्यमों में निःशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराने और अग्निवीर योजना के विरोध में शामिल युवा (स्कूल/कालेजों में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों) पर लगे मुकदमें वापस लेने की घोषणा की। सीएम धामी ने राज्य के प्रमुख चौराहों/सड़कों का नामकरण राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, साहित्यकारों और महान विभूतियों के नाम पर करने एवं कुटीर उद्योगों तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने और इनके उत्पादों की बिक्री हेतु ’’यूनिटी मॉल’’ की स्थापना करने की घोषणा की। मीडिया प्रभारी ने बताया की सीएम धामी ने राज्य में एकल, निराश्रित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को उनके निवास स्थान पर ही रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहित करने एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु ’’मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’’ प्रारंभ की जाएगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र के नगरों को विकसित करने के उद्देश्य से ’’मुख्यमंत्री पर्वतीय नगर विकास योजना’’ के अंतर्गत दोनों मंडलों में एक-एक शहर को ’’मॉडल सिटी’’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। वही मजदूर वर्ग के बच्चों के लिए उचित शिक्षा एवं संतुलित पोषण सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल स्कूल और मोबाइल आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की जायेगी, वही मां यमुना किनारे स्थित प्राचीन नगर “हरिपुर” विकासनगर क्षेत्र को उसका ऐतिहासिक और पौराणिक स्वरूप दिलाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी और जनजातीय संस्कृति के संर्वधन हेतु शीघ्र ही राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सीमांत गांव के जनजातीय इलाकों में “एकलव्य स्कूलों” की संख्या में वृद्धि करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। एक से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए प्रतियोगिओं के कारण रिक्त हुए पदों पर प्रतीक्षा सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]