Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा ऐतिहासिक होगी श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि अयोध्या धाम में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से भारतीय समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ साथ संपूर्ण विश्व में मंदिर की प्रतिष्ठा से प्रभु श्रीराम के प्रति अन्य धर्मों के लोगों में भी श्रद्धा और आस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा मंदिर प्रतिष्ठा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत कर रहा है।

जिसने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में एक नया प्रयास किया है। मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता और समरसता की भावना को मजबूत करने में सहायक है, जो भविष्य में और भी समृद्धिशील समाज की दिशा में साहस प्रदान कर सकता है। वही जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि भगवान श्रीराम प्रत्येक भारतवासी के आराध्य हैं, जिनका मंदिर कई शताब्दी के संघर्ष के बाद बना है, यह क्षण प्रत्येक हिन्दू के लिए भावात्मक क्षण होगा। वही उन्होंने कहा कि रामलला अब अयोध्या धाम में विराजमान होंगे, 22 जनवरी को देश में धूम धाम के साथ दिवाली मनाई जाएगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]