Connect with us

हल्द्वानी- लो जी… फिर फिसली दशरथ की जुबान, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विधायक बंशीधर भगत का विवादित बयान (वीडियो)

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- लो जी… फिर फिसली दशरथ की जुबान, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विधायक बंशीधर भगत का विवादित बयान (वीडियो)

Haldwani news अपनी जुबान को लेकर हमेशा से विवादों में रहने वाले कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विवादित बोल बैठे है। बंशीधर भगत के इस विवादित बोल के बाद वहां भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गई। यहां तक कि भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी गंभीर बोल बोल गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी, इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माइक संभालते ही बेबाक बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए, इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ,” शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ” धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई, तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर ठहाके मारे। साथ ही महिलाओं ने कहा की पटाओ शब्द की जगह देवी देवताओं को मानने की परंपरा जरूर है, इस विवादित बयान से महिलाओं में रोष है।

टॉप की ख़बर 👉  जान जोखिम में डाल बारात ने पार करते बाराती... देखें वीडियो।

यही नहीं बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने कहा कि एक पुरुष भगवान शिव है जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं, ऊपर से उनके सर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है। यहां तक कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में विचारों की बात भी नहीं होती है। बंशीधर भगत के इस बयान के बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी।

जिसके बाद बंशीधर भगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों का बखान करने लगे। गौरतलब है कि बंशीधर भगत हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, पूर्व में भी कई ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है। ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सुर्खियों में है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top