Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने नगर निगम को दिया यह अल्टीमेटम

हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश की विधायक निधि से बनने वाली सड़क को नगर निगम रोकने का कार्य कर रहे है, ऐसे में आज खुद हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश दमूवाढुंगा के वार्ड नंबर 37 पहुंचे। जहां पर विधायक निधी से सीसी रोड बननी है, लेकिन नगर निगम ने उसे पर रोक लगा दी, क्योंकि इस सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही है। ऐसे में नगर निगम ने एनओसी नहीं दी, जिसके चलते सड़क नही बन पा रही है।

ऐसे में आज खुद विधायक सुमित ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो से बात की, उन्होंने कहा स्थानीय लोग खुद सीसी रोड बनाने की बात कह रहे है और सिंचाई विभाग निर्माणदाईं एंजेसी हैं। ऐसे में कल से उन्होंने सड़क को बनाने के निर्देश दिये है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा नगर निगम अब गंदी राजनीति पर आ गया है। यह सड़क आम जन के लिए है, ऐसे में इसको नहीं रोकना चाहिए था। लेकिन ओछी राजनीति के चलते इस सड़क को रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही किया तो वह खुद अपने सामने सड़क का निर्माण कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]