Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जांची राष्ट्रीय खेलो की तैयारियां, इस अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण…

जनवरी 2025 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे हल्द्वानी के मिनी और अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में करीब 8 खेलो का आयोजन होंगे,जिसमें मुख्य रूप से फुटबाल,तैराकी,ट्रायथलॉन, बैडमिंटन समेत अन्य खेल होंगे, महिला फुटबॉल मैच हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया।

और राष्ट्रीय खेलों की चल रही तैयारियों के कामकाज को बेहद बारीकी से देखा जिसमें इंडोर गेम्स के अंदर लगने वाली लाइटिंग और स्विमिंग पुल में हीटिंग का काम रह गया है जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए है अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फुटबॉल का ग्राउंड बनकर तैयार है स्टैंड की पेंटिंग का काम चल रहा है मिनी स्टेडियम में घास लगाने का काम चल रहा है जो जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा होगा ।

अन्य काम फिनिशिंग की ओर है जिसे दिन रात काम करके पूरा करने को उनके द्वारा बोला गया है,वहीं बॉलीबॉल ग्राउंड का काम अभी अधूरा है जिसमें आरडब्लूडी द्वारा किया जाना है ऐसे में संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है और ग्राउंड को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]