Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पकड़ा बिना जीएसटी का माल, व्यापारियों में मचा हड़कंप…

हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज तड़के सुबह जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाए जा रहे सामान को सरस बाजार में पकड़ा है, हल्द्वानी में कई ऐसे व्यापारी है जो बिना जीएसटी दिए सामान को चोरी छुपे शहर भर में ला रहे हैं, जिसमें जीएसटी के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है, ऐसे में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज तड़के सुबह सरस बाजार में बिना जीएसटी दिए समान को पकड़ा है,

जिससे पूरे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है, मौके पर जीएसटी विभाग और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई, बताया जा रहा है कि कई बोरों में अलग-अलग तरह का सामान पाया गया है। जबकि उनमें नाम कुछ और ही लिखा हुआ था, फिलहाल जीएसटी विभाग के अधिकारी सामान के बिल और सामान का वास्तविक स्वामी की तलाश में जुट गया है। कुमाऊं आयुक्त ने कहा की किसी भी तरीके के राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]