Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कालू सिद्ध मंदिर होगा शिफ्ट,सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने महंत कालू गिरी महाराज से की वार्ता…

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन को आज एक बड़ी राहत मिली है कि आखिरकार कालु सिद्ध मंदिर को शिफ्ट करने के लिए आम सहमति बना ली गई है,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार और मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज के साथ हुई वार्ता के बाद आम सहमति बना ली गई है प्रशासन ने कहा है कि कालु सिद्ध मंदिर को बगल में ही शिफ्ट किया जाएगा और 12 मीटर सड़क चौड़ीकरण साथ ही फुट ओवर ब्रिज का निर्माण चौराहे पर होना है जिसको देखकर अब आम सहमति बना ली गई है जल्द ही मंदिर शिफ्टिंग का कार्य शुरू होगा। गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है आज कालु सिद्ध मंदिर को लेकर भी सहमति बन गई है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]