Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी: हेमन्त द्विवेदी बने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार ने हेमन्त द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।आदेश के अनुसार, हेमन्त द्विवेदी को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या-205/14/1/1/XxI/2022 टी०सी०, दिनांक 25 अप्रैल 2025 में उल्लिखित समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अध्यक्ष के रूप में द्विवेदी के कर्तव्यों, अधिकारों, दायित्वों और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत निर्देश अलग से संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति राज्य की एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं प्रशासनिक संस्था है, जो चारधाम यात्रा के अंतर्गत दोनों प्रमुख धामों के संचालन, प्रबंधन और धार्मिक गतिविधियों की व्यवस्था देखती है। समिति के अध्यक्ष का पद न केवल प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है, बल्कि धार्मिक पर्यटन और तीर्थ व्यवस्था की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।हेमन्त द्विवेदी की नियुक्ति पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में समिति और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]