Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भारी बरसात बनी आफत, नदी-नाले में उफान, प्रशासन की टीम अलर्ट पर…

हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक ओर ग्रामीण इलाकों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं। पूरे जिले में पांच स्टेट मार्ग सहित 39 रास्ते पूरी तरह बंद हैं।

इसके अलावा गौला, नंधौर और कोसी नदी में जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है। गौला नदी में 45000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग शेरनाला आने से बंद हो गया है। हल्द्वानी के कलसिया, रकसिया और देवखड़ी बरसाती नाले भी उफान पर हैं। प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा है।

उप जिलाअधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम सहित पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जहां जल भराव हो रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की गई है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया और नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी स्थिति में नदी नालों किनारे ना जाएं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]