Connect with us

हल्द्वानी- गुलदार ने महिला पर किया हमला, एसटीएच में चल रहा उपचार, विधायक राम सिंह कैड़ा ने जाना हाल…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गुलदार ने महिला पर किया हमला, एसटीएच में चल रहा उपचार, विधायक राम सिंह कैड़ा ने जाना हाल…

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र एवं नैनीताल वन प्रभाग के रौशिल गांव के पास गुलदार ने 70 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम बचुली देवी है, जो अपने गांव में सड़क किनारे गाय चरा रही थी।

तभी गुलदार ने उनके ऊपर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई, परिजनों के द्वारा उनको सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा भी पहुंचे, जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही, साथ ही इस संबंध में उन्होंने डीएफओ नैनीताल से भी बातचीत की और घटना वाली जगह पर पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम महिला का उपचार कर रही है।

Ad Ad Ad Ad

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top