Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- खेलते खेलते डंपर से गिरी 6 साल की मासूम बच्ची, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित…

हल्द्वानी में एक 6 वर्षीय बच्ची खेलते खेलते डंपर से नीचे गिर गई, जिसमें बच्ची की मौत हो गई है, पूरा मामला आंवला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गौला नदी के पास का है, जहां पर सड़क किनारे खड़े डंपर में एक 6 साल की बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।

ऐसे में बच्ची अचानक डंपर से नीचे गिर गई, जिसमें बच्चे को काफी चोटें आई, परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्ची को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई और बच्ची का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर निखिल कुटियाल ने बताया सर में अंदरूनी चोट लगी थी।

कुछ जगह पर खरोच के निशान हैं, एसएसआई विजय मेहता ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। लेकिन परिजनों की तरफ से भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]