Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला दुकानदार को जालसाज ने लगाया हजारों का चूना, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani news वाॅल पुट्टी खरीदने के नाम पर महिला दुकानदार को जालसाज ने हजारों का चूना लगा दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कालाढूंगी रोड में निर्माण ट्रेडर्स नाम से दुकान चलाने वाली महिला सुनीता ने कहा है कि बीती 3 और 6 जून को विष्णुपुरी गली नंबर 10, रामपुर रोड निवासी राहुल शर्मा दुकान में आया और काठगोदाम में घर बनाने की बात कहकर वाॅल पुट्टी व प्राइमर की जरूरत बताई।

इस अवधि में वह दुकान से 90 कट्टे पुट्टी और 40 लीटर प्राइमर ले गया। इसके ऐवज में वह 71750 रूपये का चेक दे गया। जब यह चेक बैंक में लगाया गया तो बाउंस हो गया। इस संबंध में राहुल से बातचीत करने पर उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। अब वह उसका फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। इस पर महिला को ठगी का आभास हुआ। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी दुकान से वाॅल पुट्टी लेकर उसे काशीपुर और दिनेशपुर में बेचने का काम कर रहा है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]