Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी- बिजली के पोल पर गिरा पेड़, सड़क पर दौड़ने लगा करंट, यातायात रहा बाधित…

भारी बारिश के चलते काठगोदाम के शीशमहल के पास एक पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। जिसके चलते बिजली के तार टूट गए हैं और पोल भी टेढ़ा हो गया। पेड़ नैनीताल रोड पर गिर गया, जिसके चलते करंट भी दौड़ने लगा। आनन-फानन में इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई।

जिसके बाद लाइन की सप्लाई बंद कर दी और पेड़ को किनारे किया गया। थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, बिजली विभाग द्वारा बिजली के तारों को किनारे किया गया और अब उसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया था, जिसके चलते पोल भी टेढ़ा हो गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]