Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- घंटों बीतने पर भी नाले में बहे बाइक सवार युवक का नहीं लग सका कोई सुराग

हल्द्वानी में परसो रात भारी बारिश के चलते कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गए। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे टेढ़ीपुलिया के पास उसकी बाइक मिली। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई हैं। लेकिन कई घंटे बीतने के बावजूद भी उसका कोई पता नहीं लग सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को रोकने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और उफनाए नाले में जैसे ही उसने बाइक डाली वह बाइक समेत बह गया। वहीं बाइक के आधर पर युवक की पहचान नरपाल सिंह (आकाश सिंह) के नाम से हुई। जो नैनीताल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने आज उसके परिवार से मुलाकात कर उन्हें हौसला दिया है। वही हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार लापता युवक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]