Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नहाते समय छात्र नदी में डूबा, पुलिस और राजस्व टीम का सर्च अभियान जारी

Haldwani news दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हल्द्वानी का एक छात्र नहाते समय पानी में डूब गया, जिसकी खोजबीन जारी है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र पानी में डूब गया और लापता हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

छात्र अंबा बिहार का रहने वाला है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है, छात्र का नाम चिन्मय जीना है, जो शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने मुक्तेश्वर की तरफ गया था, चाफी के पास नदी में नहाते वक्त चिन्मय गहरे पानी में चला गया, जिसका कुछ पता नहीं लग सका, सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसकी तलाश की गई, देर रात्रि तक खोजबीन चलती रही,

अंधेरा अधिक होने के चलते सर्च अभियान में दिक्कत आई, जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने यह निर्णय लिया कि रविवार सुबह दोबारा तलाशी की जाएगी, पुलिस और राजस्व टीम द्वारा डूबे हुए छात्र की तलाश जारी है। बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, फिलहाल चिन्मय की खोजबीन में उनके मामा भाजपा नेता प्रमोद बोरा और घर के अन्य परिजन लगे हुए हैं

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]