Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर डीजल चोर, इस तरह करता था चोरी…

विगत दिनों थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत वादी मनोज तिवारी पुत्र हरीश तिवारी, निवासी हरिपुर पूर्णानंद तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल के घर के बाहर खड़े ट्रक संख्या UK 04 CA 8890 का अज्ञात चोर द्वारा ट्रक की टंकी का ढक्कन तोड़कर उसमें से लगभग 72 लीटर तेल चोरी कर लिया गया। जिस संबंध में थाना मुखानी में मुकदमा f.i.r. संख्या 323/2023, धारा- 379 भा.द.वि. बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों एसपी सिटी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को अपने निकट पर्यवेक्षण में मामले के खुलासे हेतु निर्देशित किया गया।
जिस क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर विवेचना उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज थाना मुखानी के सुपुर्द की गई।

विवेचक द्वारा तहकीकात के आधार पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 22 जून 2022 को वादी के ट्रक की टंकी तोड़कर डीजल निकालने वाले शातिर चोर पवन शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी जगतपुर पुराना शहर, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 27 वर्ष ही है। जिसे चोरी किए गए डीजल के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]