Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डीजीपी अशोक कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सीओ लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड…

Haldwani news हल्द्वानी में डीजीपी अशोक कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आइजी कुमाऊँ,नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और सभी सर्किल के सीओ के साथ अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की, वही बैठक में लालकुआं सीओ के मुंशी द्वारा लापरवाही बरते जाने पर मुंशी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रदेश में सभी लंबित मामलों को वर्कआउट किया जा रहा है। स्मैक की तस्करी पर भी पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया है।

अपराधी सलाखों के पीछे हैं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेजी से की जा रही है, इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]