Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन…

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्रों का जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी। जे0ई0ई0 मेंस परीक्षा 2024 में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय के 3 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है।
स्कूल के छात्र युवराज सिंह ने 97.23, शिवम लोहनी ने 94.79 तथा शीतल शाह ने 84.78 परसेंटाईल अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एनडीए, नीट, सीए, बैंक आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थी अव्वल रहते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर
प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]