Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के घर के पास मारपीट का मामला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप (वीडियो)

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया के काठगोदाम पॉलिशिट घर के पास मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें साफ तौर पर हमलावरों की हरकतें देखी जा सकती हैं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल किया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने पुलिस की लापरवाही को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पुलिस की इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की जांच की जाए। यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, खासकर जब घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]