Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा राज्य की जनता चाहती है बदलाव…

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पौड़ी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे, जहां पर उन्होंने कंट्रोल रूम और ईवीएम स्ट्रांग रूम को बाहर से देखा। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि ईवीएम और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बिल्डिंग के बाहर से होनी चाहिए। यदि सुरक्षा व्यवस्था बिल्डिंग के अंदर होगी तो प्रत्याशियों के एजेंट को भी बिल्डिंग के अंदर रहने की अनुमति देनी चाहिए, उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत की है। गोदियाल ने कहा उत्तराखंड की जनता ने बदलाव के लिये वोट किया है, ऐसे में कांग्रेस उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट जीतेगी। शुरुआत में बीजेपी को यह लगा कि उत्तराखंड की पिच काफी सॉफ्ट है लेकिन चुनाव के नजदीक आते ही पिच काफी खुरदरी दिखी। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई पहाड़ के युवाओं के लिए अग्निवीर योजना, बदहाल कानून एवं व्यवस्था, अंकिता भंडारी का मामला जिस पर पहाड़ की बेटियां काफी नाराज थी। भाजपा सरकार द्वारा अंकिता हत्याकांड में कोई ठोस कदम ना उठाना ऐसे कई मामले थे जिस पर पहाड़ की जनता बेहद नाराज थी जिसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा पौड़ी लोकसभा सीट पर रोमांच रहा, क्योंकि केंद्र और राज्य की सरकार ने यह ठान लिया था की गणेश गोदियाल को चुनाव हारना है, लेकिन जनता बहुत समझदार है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]