Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्रतियोगी परीक्षा देने पहुंचे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani news प्रतियोगी परीक्षा के लिए हल्द्वानी पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, जिसके बाद में परिजनों में कोहराम मचा है, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बैंक की परीक्षा देने हल्द्वानी पहुंचे युवक के गले में दर्द हुआ, उसे बेहोशी की हालत में बेस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी के शाहजहांपुर के मोहल्ला लोधीपुरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा शिवम चौधरी (24) बीटेक उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

रविवार को हल्द्वानी में उसकी बैंक की परीक्षा थी। हल्द्वानी आने के लिए शनिवार शाम करीब 8:30 बजे वह ट्रेन में बैठा और रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हल्द्वानी पहुंचा था। हल्द्वानी पहुंचने के बाद शिवम ने पिता को फोन किया और गले में दर्द होने की बात कही। इस पर पिता ने मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह दी। कोतवाली पुलिस के एसआई नीरज चौहान ने बताया कि सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने शिवम को बेस के पास बेहोश पड़ा देखा और अस्पताल पहुंचाया। करीब दो-तीन घंटे बाद ओम प्रकाश के पास बेस अस्पताल से फोन पहुंचा और बेटे को दौरा पड़ने की बात बताते हुए जल्द हल्द्वानी पहुंचने के लिए कहा।

ओमप्रकाश के मुताबिक हल्द्वानी आने की तैयारी करने के दौरान दोबारा अस्पताल से फोन पहुंचा और बेटे की मौत की सूचना दी। कुछ ही घंटों में परिजन हल्द्वानी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद शिवम के पिता ने बताया कि वह कपड़ा फैक्ट्री से रिटायर हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं और छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है। बताया कि बीटेक के बाद शिवम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]