Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सीएम पुष्कर धामी ने वनाग्नि को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक, सुगम एवं सुरक्षित होगी चार धाम यात्रा…

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन अग्नि को लेकर वन विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एफटीआई हॉल में महत्वपूर्ण बैठक की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा अभी जंगल में लगी आग बुझ गयी है लेकिन हमें भविष्य वन अग्नि को रोकने के लिए कई प्रकार की योजना पर काम करने की जरूरत है स्थानीय लोगों का सहयोग लेने के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी चलना चाहिए संवेदनशील जगहों पर फायर लाइन बिछाने की जरूरत है जंगलों में आग के चलते तापमान काफी अधिक हो गया है ऐसे में पेयजल समस्या हो या बिजली की वह नहीं आनी चाहिए उसको लेकर उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं क्योंकि नैनीताल में अधिक संख्या में पर्यटन सीजन के दौरान आता है।वहीं कल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा चार धाम यात्रा को लेकर सरकार द्वारा पूरे इंतजाम किए गए हैं सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सरल सुगम और सुरक्षित हो इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं चार धाम यात्रा उत्तराखंड के लिए किसी पर्व से काम नहीं है जिस पर सरकार का विशेष ध्यान है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]