Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सीएम पुष्कर धामी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद,पीएम मोदी के नेतृत्व दोबारा से बनेगी भाजपा की सरकार : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के आवास पहुंचे जहां उन्होंने राज्य की पांचों सीट पर जीत दर्ज करने लिए अनिल कपूर डब्बू की माँ का आशीर्वाद लिया इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारी के साथ चुनाव को लेकर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार भी मजबूती से भाजपा की सरकार बनेगी पूरे देश के अंदर लोगों में उत्साह है और उत्तराखंड से भी भाजपा सभी पांच सीटें भारी अंतर से जीतने जा रही है, जिस तरह से लोग आज होली मना रहे हैं उसी प्रकार से लोग मतदान का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है, और 4 जून को देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद दीवाली मनाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]