Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने यहां पकड़ी अवैध शराब, शराब तस्करों में हड़कंप

हल्द्वानी में अवैध शराब की तस्करी पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बड़ी छापेमारी की है, आज ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ने एक गोदाम में छापेमारी की, जहां पर चार पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई है।

छापेमारी से आसपास के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है, ट्रांसपोर्ट नगर में कई समय से अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही थी, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस मौन साधे हुए थी, ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा आज छापेमारी करते हुए चार पेटी अवैध शराब बरामद की गई, साथ ही गोदाम को सील कर दिया गया है, मौके पर मौजूद शराब तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए उनके द्वारा संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]