Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं को तिरंगा बांटकर मनाया अमृत महोत्सव, बच्चे बोले… थैंक्यू मैंम

Haldwani news आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तिरंगा अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में प्रतिभाग किया। जहां सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया गया, साथ ही स्कूली बच्चों को राष्ट्र ध्वज की महानता को लेकर समझाया गया। यह कार्यक्रम एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है, क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है, यह भारत देश की एकता, अखंडता, प्रगति, उन्नति, समृद्धि और खुशहाली का सूचक है।इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग, समर्पण, भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें, ताकि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था, निष्ठा, दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]