Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- CCTV वायरल, सड़क किनारे बैठे मवेशियों को टक्कर मारता कार चालक

सड़क किनारे बैठे मवेशियों को कार चालक द्वारा मारे गए टक्कर के बाद अब सीसीटीवी सामने आया है। हल्द्वानी में एक युवक ने नशे में कार दौड़ाते हुए लावारिस पशुओं को टक्कर मारकर उड़ा दिया।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे बाजार में हुए हादसे में एक पशु की मौके पर मौत हो गई और छह पशु घायल हो गए। पुलिस ने पीलीकोठी निवासी आरोपी प्रियांशु वर्मा पर नए आपराधिक कानून उतावलेपन में वाहन चलाने, लोगों की जान को खतरे में डालने और पशु क्रूरता की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरा अब सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से कर चालक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, सूजल चौधरी और सुरेश बिष्ट बनभूलपुरा थाना पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बीएनएस की धारा 281, 125 और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]