Connect with us

हल्द्वानी- भाजपा प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कार्यकर्ताओं से किया संवाद…

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- भाजपा प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कार्यकर्ताओं से किया संवाद…

Haldwani news राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज आपने एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक ली और नैनीताल एवं भीमताल क्षेत्र की कई सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ से भव्य स्वागत किया गया। जिसे देखकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज गदगद नजर आए।

वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का सभी से परिचय कराया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी मजबूत होती है। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार धाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है, बीच में बरसात और बर्फबारी के चलते यात्रा में कुछ अवरुद्ध आ गया था, लेकिन अब स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है और यात्रा दोबारा से सुरक्षित चल रही है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम करवाना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

टॉप की ख़बर 👉  भाजपा मुक्त उत्तराखण्ड का शंखनाद कर कांग्रेस भरेगी हुंकार: यशपाल
Ad Ad Ad Ad

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top