Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सभी आरोपों को बताया निराधार, पहाड़ी आर्मी को लेकर कही यह बात

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सोशल मीडिया में उनकी पत्नी की नौकरी को लेकर वायरल हो रहे मामले को फर्जी करार देते हुए कहा कि उनकी राजनैतिक छवि को धूमिल करने के लिए पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत द्वारा यह काम किया जा रहा है…

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की अस्थाई नौकरी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अकादमिक परामर्शदाता के रूप में है, जबकि पहाड़ आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शा कर सोशल मीडिया में फर्जी तरीके से वायरल किया जा रहा है, साथ ही इसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी द्वारा भी एक ट्वीट किया गया है, जो कि गलत है वह तत्काल अपना ट्वीट डिलीट करें, कुंदन लटवाल ने कहा कि पहाड़ी आर्मी के हरीश रावत द्वारा भी अगर 10 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो वह उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। कुंदन लटवाल ने कहा कि क्या राजनैतिक व्यक्ति की पत्नी को नौकरी का अधिकार नहीं है, इस सब से मेरी पत्नी को भी मानसिक रूप से बहुत कष्ट हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]