Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा नेता शंकर कोरंगा ने CM धामी को बताया साहित्यकार मटियानी की पत्नी का हाल, CM के निर्देश पर तत्काल बीमार पत्नी को हॉस्पिटल लेकर पहुंची ITI अपर निदेशक ऋचा सिंह…

हल्द्वानी में महान साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी की पत्नी नीला मटियानी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा द्वारा तत्काल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अवगत कराया गया। शंकर कोरंगा से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशाशन को सूचना दी गई,

जिसके बाद त्वरित उपचार के लिए सीनियर पीसीएस अधिकारी एवं अपर निदेशक आईटीआई ऋचा सिंह द्वारा उनके आवास पर जाकर उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। नीला मटियानी जी की उम्र 84 वर्ष है, अभी चिकित्सकों के ऑब्जर्वेशन में है। वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर कोरंगा ने बताया कि सीएम धामी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाना काबिले तारीफ है और वह नीला मटियानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]