Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बाजार की इस दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग भयंकर थी जिसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ा, मौके पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि मीरा मार्ग क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। दुकान पंकज मलिक नाम के व्यापारी की जो कि कपडे का कारोबार करते है, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। गनीमत रही कि दुकान खुली हुई थी, जिसके चलते अधिक नुकसान नहीं हुआ। सुबह से कई बार बिजली ट्रिप कर रही थी, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट हुआ है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]