Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्राधिकरण संयुक्त सचिव ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण किए सील, मचा हड़कंप

Haldwani news हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई जारी है, विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के निर्देश पर आज प्राधिकरण की टीम द्वारा रेलवे बाजार स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पीछे अनवर उल्ला सिद्दीकी एवं फ़साहत हुसैन सिद्दीकी द्वारा अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था।

जिसे प्राधिकरण की टीम के द्वारा सील कर दिया गया हैं, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने कहा की अवैध निर्माण के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की गई थी, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा धड़ल्ले से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। जिस पर आज प्राधिकरण की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गई है। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]