Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, आई सेंटर संचालक नहीं दिखा पाया दस्तावेज…

हल्द्वानी में प्रशासन ने शहर के एक प्रमुख आई सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की गई, छापेमारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गई सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते बताया की एसीएमओ रश्मि पंत और उनके द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर कालाढूंगी रोड पर विजन आई सेंटर में छापेमारी की गई।

आई सेंटर क्लीनिक तुषार नाम के एक व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से औषधि का वितरण किया जा रहा था, क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति के पास मौके पर ड्रग लाइसेंस नही मिला और उसके ओपीडी पैड पर डॉक्टर तुषार लिखा गया था, जब इस सम्बन्ध में टीम द्वारा द्वारा क्लीनिक चला रहे व्यक्ति से दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर क्लीनिक चलाने वाले तुषार द्वारा कोई भी दस्तावेज नहीं पेश किया गया।

ऐसे में टीम द्वारा क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत ₹10 हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही क्लीनिक को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है और क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति तुषार को तीन दिन के अंदर उत्तराखंड काउंसिल का रजिस्ट्रेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]