Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से जुड़े ट्रक चालक को पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 5 जून 2026 को गौजाजाली निवासी कमल जोशी की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के वासिम जिले के रहने वाले ट्रक चालक रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान (35) के रूप में की। विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गईं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी का महाराष्ट्र तक पीछा किया और 23 जून को पंतनगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]