Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पहाड़ का भास्कर साइकिल से 21 राज्यों का भ्रमण कर लौटा घर, पहाड़ी आर्मी ने दी बधाई…

अनेकता में एकता, भारतीय सँस्कृति, इतिहास कला और लोगो के जन जीवन से रूबरू होने के लिए निलके भास्कर भंडारी 5 जनवरी 2022 को साइकिल से देश भ्रमण में निकले, भास्कर भारत के 21 राज्यों का साइकिल से भ्रमण कर बागेश्वर गरुड़ के निवासी 21 वर्षीय भास्कर हल्द्वानी पहुचे।

उन्होंने बताया उत्तराखंड से होकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, आसाम, नागालैंड, अरुणाचल और बिहार भ्रमण किया। इन 21 राज्यों में भ्रमण करने में उनको पूरे एक वर्ष एक माह का समय लगा, जिस दौरान उन्होंने कई राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को जिया।

हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा भास्कर भंडारी जी का स्वागत माल्यार्पण कर सम्मानित किया, पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा भास्कर आज के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने जीवन में कुछ नया करने की चाह रखते हैं । इस दौरान विनीत बोरा राजेश रावत, जय सामन्त, एडवोकेट देवेंद्र कुमार टम्टा,विक्की नौला,भूपेंद्र कोरंगा, गौरव जसवाल वजेला, रामजी पन्त, उमर ,कैलास डालाकोटी, संजय बोरा, रोहित गोस्वामी, सुमित अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]