Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 15 फिट का अजगर निकलने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Haldwani news हल्द्वानी के नंधौर वन क्षेत्र चोरगलिया सिंचाई नहर में विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन क्षेत्रधिकारी को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 15 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इस दौरान अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। घटनाक्रम के मुताबिक आज सांय 5:45 पर वन क्षेत्राधिकारी नंधौर सुनील शर्मा को मिली सूचना के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग हल्द्वानी एवं उपप्रभागीय वनाधिकार नंधौर के द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर, हल्द्वानी वन प्रभाग सुनील शर्मा के द्वारा स्वयं स्नैक रेस्क्यू टीम के साथ एक 15(पन्द्रह) फिट के अजगर का रेस्क्यू किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]