Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विजय बहुगुणा और उनके साथियों ने मेरी सरकार नही गिराई होती तो गैरसैंण को बनाता स्थाई राजधानी : हरीश रावत

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वराज आश्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए? उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिल पारित होने के बाद प्रवर समिति को मामला भेजना संसदीय परंपराओं की अवमानना है। प्रभात समिति भेजने से पहले इन्हें नया बिल पेश करना चाहिए था क्योंकि सरकार प्रदेश में निकाय चुनाव कराने से डर रही है हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाना चाहिए और जल्द से जल्द निकाय चुनाव कराने चाहिए।

वही गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के सवाल पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के ऊपर जुबानी हमला किया है, उन्होंने कहा यदि उनकी सरकार को विजय बहुगुणा और उनके साथियों ने नहीं गिराई होती तो गैरसैंण को पूर्ण राजधानी का दर्जा मिल जाता क्योंकि उनकी सरकार गैरसैंण के विकास को लेकर कई सारी योजना बना चुकी थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]