Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : फ़ाटो सफारी जोन में मानकों के खिलाफ टाइगर के पीछे दौड़ीं जिप्सियां अनिश्चितकाल के लिए हुई प्रतिबंधित(वीडियो)

तराई पश्चिमी वन प्रभाग में नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, टाइगर के पीछे दौड़ीं जिप्सियां दो जिप्सी चालक और नेचर गाइड को अनिश्चितकाल के लिए हुये प्रतिबंधित

3 – Story in Detail – कॉर्बेट पार्क से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो इको-टूरिज्म सफारी जोन में वन्यजीव पर्यटन के नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्य ने दो जिप्सियों, उनके चालकों और उनमें बैठे नेचर गाइड्स को अनिश्चितकाल के लिए सफारी जोन में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया है, डीएफओ प्रकाश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 जनवरी 2026 को पसुबह कि पाली के दौरान फाटो इको-टूरिज्म सफारी जोन में नेचर गाइड आशीष दफोटी व राज कडाकोटी तथा जिप्सी चालक अमजद व शमशाद (कलुआ) द्वारा नियमों के विरुद्ध सफारी कराई गई। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि टाइगर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही जिप्सियों को निर्धारित गति से कहीं अधिक तेज रफ्तार में चलाया गया और वाहन को बाघ के बेहद नजदीक ले जाया गया। डीएफओ ने बताया कि सफारी के दौरान इस तरह की लापरवाही न केवल वन्यजीवों के लिए खतरा पैदा करती है, बल्कि इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ जाती है। तेज गति और अनुशासनहीनता के कारण बाघ के आक्रामक होने की संभावना रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। इस कृत्य से संबंधित जिप्सी चालक और नेचर गाइड ने न केवल अपनी, बल्कि पर्यटकों की जान को भी जोखिम में डाला। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटों पर्यटन जोन से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया था। वीडियो में देखा गया कि टाइगर की सूचना मिलते ही एक ही स्थान पर कई जिप्सियां तेज रफ्तार में जंगल के भीतर दौड़ती नजर आईं। जैसे ही किसी एक जिप्सी चालक को बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिली, उसी सूचना के आधार पर अन्य जिप्सियां भी बिना संयम और नियमों का पालन किए उसी दिशा में बढ़ गईं।

5 Transscript – इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ तराई पश्चिमी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सफारी जोन में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित नेचर गाइड्स और जिप्सी चालकों को अग्रिम आदेशों तक फाटो इको-टूरिज्म सफारी जोन में प्रतिबंधित किया गया है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]