Connect with us

उत्तराखण्ड

गैरसैण: प्रशिक्षु SDM और BDO की मनमानी, पुलिस पर रौब झाड़ना पड़ा महंगा

चमोली: गैरसैण में तैनात प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकित राज और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पवन कंडारी को पुलिस थाने में बेवजह हस्तक्षेप और पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ थानाध्यक्ष की शिकायत के बाद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कार्रवाई की बात कही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षु एसडीएम अंकित राज और बीडीओ पवन कंडारी अक्सर रात के समय गैरसैण पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते थे। इतना ही नहीं, वे ड्यूटी रजिस्टर चेक करने और पुलिसकर्मियों को अनावश्यक निर्देश देने की भी कोशिश करते थे। उनकी इन हरकतों से पुलिसकर्मियों में नाराजगी थी।

पुलिस थाना के कर्मचारियों ने इन घटनाओं से परेशान होकर अपने उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) चमोली सर्वेश पंवार ने इस मामले की रिपोर्ट चमोली के जिलाधिकारी (डीएम) संदीप तिवारी को भेजी। रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों के अनुशासनहीन रवैये का उल्लेख किया गया है।

डीएम संदीप तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोनों अधिकारी अभी अनंतिम (प्रशिक्षु) अवधि में हैं। उनके विरुद्ध रिपोर्ट कार्मिक विभाग और प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी को भेज दी गई है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आचरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से अनुशासन और मर्यादा की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक छवि को धूमिल कर सकती हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]