Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शोरूम का पूर्व कर्मचारी हिमांशु निकला स्कूटी चोर…

हल्द्वानी में पुलिस ने स्कूटी शोरूम से चोरी हुई तीन स्कूटी महज़ 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बरेली रोड स्थित एक स्कूटी शोरूम से तीन स्कूटी चोरी होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि शोरूम का पूर्व कर्मचारी हिमांशु ही था। आरोपी ने शोरूम की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी का फायदा उठाते हुए चोरी को अंजाम दिया।

टीपी नगर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]