Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रामनगर रोड़ पर आया हाथी, लोगो को दौड़ाया, मची भगदड़ (वीडियो)

रविवार दोपहर को हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के समीप जंगल से निकलकर आ गया। जिससे सड़क पर लोगों के बीच दहशत बढ़ गई हाथी ने मवेशियों के साथ ही सड़क पर मौजूद वाहन चालकों को भी भागने पर मजबूर किया। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने में कामयाब हुई।रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले कालाढूंगी रेंज के हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राज्यमार्ग मार्ग पर स्थित नया गांव के पास रविवार को एक हाथी जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। हाथी को रोड पर चलता देख दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पहले तो हाथी रोड पर काफी दूर तक चलता रहा, इसके बाद सड़क पर खड़े मवेशियों को दौड़ाने लगा। सड़क से मवेशी गायब हुए तो हाथी ने वाहन स्वामियों के पीछे भागना शुरू कर दिया। घबराकर कई वाहन चालकों ने रास्ता ही बदल दिया। रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि हाथी के हाईवे पर आने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रही। इसके बाद मार्ग सुचारू हो पाया। उन्होंने बताया कि वन विभाग की क्षेत्रीय टीम को निर्देशित किया गया है कि हाथी बाहुल्य इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही वन विभाग लोगों को उन क्षेत्र में न रुकने की हिदायत भी दे रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]