Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- इनर व्हील क्लब की एडिटर सुनिधि कपूर ने दिया संदेश, प्लास्टिक छोड़ अपनाएं इको फ्रेंडली बैग

इनर व्हील क्लब हल्द्वानी की ओर से आज एक मुहिम की शुरुआत की गई। इसमें प्लास्टिक की वस्तुएं इस्तेमाल करने से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कपड़े तथा कागज के इको फ्रेंडली बैग को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाने का आग्रह किया गया। इसी के साथ क्लब की ओर से कुछ सब्जी विक्रेता, कपड़े व्यापारी और राशन विक्रेताओं को कपड़े और कागज के थैले बांटे गए। क्लब के सदस्यों की ओर से बताया गया कि प्लास्टिक थैलियों के बहिष्कार का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही क्लब में ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्लब की कार्यशैली तथा उद्देश्य की विस्तृत जानकारी पीसी मधुर अग्रवाल तथा दीपा द्वारा दी गई। क्लब के इस दौरान चार्टर सीडेंट लिली सिंह, संरक्षिका संतोष शारदा, एसओ सुशीला भाकुनी, एडिटर सुनिधि कपूर, इशिता मेहरा, रश्मि सिंह, विनीता शाह, अमिता पांडे, अमित मेहरा, कुसुम कुंजवाल, रीता सिंह आदि का सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]