Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: खनन निदेशक राजपाल लेघा के प्रयासों से उत्तराखंड की खनन नीति का देश में डंका, छत्तीसगढ़ से अध्ययन करने पहुंचे अधिकारी, ई-चेक गेट प्रणाली को बताया आदर्श मॉडल

देहरादून: उत्तराखंड की खनन नीति और ई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए भी आदर्श मॉडल बनती जा रही है। राज्य में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, निगरानी और प्रभावी व्यवस्था के लिए लागू की गई प्रणाली का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ खनन विभाग के तीन सदस्यीय अधिकारियों का दल उत्तराखंड पहुंचा। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के खनन विभाग के पत्र के क्रम में संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक भूपेन्द्र कुमार और खान निरीक्षक राजू यादव ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय पहुंचकर निदेशक राजपाल लेघा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने उत्तराखंड की खनन नीति, नियमावली और एमडीटीएसएस योजना के अंतर्गत स्थापित ई-चेक गेट प्रणाली की कार्यप्रणाली और सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
छत्तीसगढ़ से आए अधिकारियों ने उत्तराखंड में स्थापित ई-चेक गेटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और वहां संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य में खनन गतिविधियों की निगरानी और ई-चेक गेट प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को समझा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की खनन नीति और ई-चेक गेट प्रणाली का अध्ययन करने के लिए इससे पहले उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के खनन विभागों के अधिकारी भी उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। दूसरे राज्यों के अधिकारियों की लगातार बढ़ती रुचि को उत्तराखंड की खनन व्यवस्था की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर खान अधिकारी ताजबर नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानंद खण्डूड़ी और आईटीआई कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]